Surya Gochar 2022: सूर्य देव अक्टूबर माह में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 17 अक्टूबर 2022 को शाम 7.09 बजे से बुध की राशि कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य देव के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ज्योषित के अनुसार यह प्रभाव किसी राशि पर अच्छा तो किसी पर प्रतिकूल पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रह के गोचर से किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को इस दौरान पारिवारिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कार्यस्थल पर सहकर्मियों से भी मन मुटाव हो सकता है। कार्य परिणाम मिलने में देरी हो सकती है।
वृषभ
स्थान परिवर्तन के लिए यह सही समय साबित हो सकता है। कारोबारी जातकों को कारोबार बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो सकती है।
मिथुन
जातकों को धन हानि हो सकती है। कार्यो को पूर्ण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोरोबार में भी देरी से लाभ मिल सकता है।
कर्क
सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों भी आ सकती हैं।
सिंह राशि
करियर के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। कार्यस्थल पर आसानी से कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य से हिसाब से यह समय अच्छा रहेगा, हालांकि कुछ जातकों को तनाव संबंध समस्या का सामाना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
बजट तैयार कर ही खर्च करें अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझ कर ही निवेश करें। दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं।
तुला
करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। जातकों के आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। इसका धन आदि लाभ नहीं हो सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को त्वचा संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर विरोध हानि पहुंचा सकते हैं। विदेश से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। इस दौरान लोन लेने से बचे।
धनु
करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रमोशन होने की संभावना है। साथ ही वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के साथ धार्मिक यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है।
मकर
रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर काम में आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। कोरोबारी जातकों को इस दौरान लाभ हो सकता है।
कुंभ
कार्यस्थल पर परिस्थियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। इस राशि के जातक इस दौरान कोई भी नया काम न शुरू करें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है।
मीन
निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है। व्यापारी जातक इस दौरान निवेश कर सकते हैं, लेकिन पैसा उधार लेने से बचना होगा। बड़ों की सलाह से ही कोई फैसला लें। नेत्र जैसी बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है।