Amavasya Yog In Leo: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक तय समय के बाद हर ग्रह की स्थिति में परिवर्तन होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के अशुभ या शुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से एक अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज यानी 17 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में पहले से ही चंद्रमा विराजमान है। ऐसे में सूर्य और चंद्रमा की युति से अमावस्या योग का निर्माण हो रहा है। अमावस्या योग को अशुभ योगों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस योग के बनने से चंद्रमा की स्थिति कमजोर हो जाती है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और सूर्य आत्मा का कारक ग्रह है। ऐसे में चंद्रमा के कमजोर होने से जातकों को मानसिक तनाव के साथ आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं अमावस्या योग बनने से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव।
वृश्चिक राशि
इस राशि में सूर्य दसवें भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि को नौकरी-बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन अपने स्वाभिमान को थोड़ा कंट्रोल करके रखें, क्योंकि इसके कारण आपके अंदर घमंड पैदा हो सकता है, जो दूसरों के द्वारा गलत समझा जा सकता है। ऐसे में अपने अहंकार को थोड़ा दबाकर रखें, क्योंकि इसका असर आपके प्रोफेशनल जीवन पर अधिक पड़ सकता है।
मकर राशि
इस राशि में सूर्य आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में अमावस्या योग इस राशि के लिए भी ज्यादा शुभ साबित नहीं होगा। इस राशि के जातक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खुद को संभालने की जरूरत है।
कुंभ राशि
इस राशि में सूर्य सातवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही शनि भी इस राशि में विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा के साथ सूर्य की युति से कुंभ राशि के जातकों को भी हानि हो सकती है। इसलिए इस राशि के जातक क्रोध को कंट्रोल करके अनचाहे वाद-विवाद से बच सकते हैं। इससे आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों में ही बुरा असर पड़ सकता है। अपने व्यवहार पर जरूर ध्यान रखें। इसके साथ ही सेहत पर विशेष फोकस करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।