Surya Budh Yuti June 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में सूर्य को एक राशि में दोबारा आने पर पूरा एक साल का वक्त लगता है। बता दें कि सूर्य 15 मई, 2023 को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर वह 15 जून 2023 की शाम 16 बजकर 07 मिनट तक रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह भी 7 जून 2023 की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 7 जून को सूर्य और बुध की युति हो रही है। इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी शुभ माना जाता है। जानिए बुधादित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
बुधादित्य योग बनने से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
कन्या राशि
इस राशि में सूर्य और बुध दोनों ही नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी बुधादित्य योग का पूरा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके काम से उच्च अधिकारी काफी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बिजनेस की बात करें, तो उसमें भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहता है, तो यह समय अच्छा साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
कुंभ राशि
इस राशि में सूर्य और बुध दोनों की चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। संपत्ति या फिर किसी जमीन में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक होगा, लेकिन आपको सफलता जरूर हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ-साथ परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पढ़ाई में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में और बुध भी तीसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। धन लाभ होगा, लेकिन थोड़ा अधिक खर्च हो सकता है। करियर में अच्छी उड़ान भरेंगे। रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी उन्नति मिल सकती है।