Budhaditya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा, पिता के कारक सूर्य को नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। वह हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के युवराज बुध भी करीब 15 दिन में राशि परिवर्तन करते है जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं। ऐसे ही व्यापार के दाता बुध 23 मई को दोपहर 1:13 बजे मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान है। ऐसे में वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
गणेश जी को बिल्कुल भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना मिलेगा अशुभ फल
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार के साथ आपका रिश्ता मजबूत बन सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ आनंदमय लम्हे बिताने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। पहले किए गए किसी निवेश में अब आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको लाभ के साथ-साथ धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा एक्टिंग, थिएटर से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के दसवें भाव में बुध और सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम और मेहनत की सराहना की जा सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। प्रगति के क्षेत्र में आप तेजी से आगे बढ़ सकती है। कॉरपोरेट क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका पूरा ध्यान अपने करियर में केंद्रित हो सकता है। ईमानदारी और दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे, तो आपको अवश्य सफलता हासिल हो सकती है। संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके साथ ही संतान प्राप्ति भी हो सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग कई राशियों की किस्मत को चमका सकता है। बता दें कि इस राशि के पांचवें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर आपकी झुकाव हो सकता है। ऐसे में दोस्तों और परिवार के साथ धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके अंदर किसी चीज को लेकर अधिक जिज्ञासा भर सकती है, जिससे आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ सकती है। छात्रों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा या फिर बोर्ड एग्जाम में सफल होने के काफी अधिक उम्मीद दिख रही है। अचानक आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
छाया ग्रह राहु अपने परम मित्र शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में 18 साल बाद राहु को अपना सामाज्य मिलेगा, जिससे कुछ राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना लकी हो सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।