Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का विशेष महत्व है। सूर्य को आत्मा, पिता, नेतृत्व, मान-सम्मान, शक्ति, हृदय, हड्डियां और सरकारी व प्रशासनिक कार्यों का कारक माना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करते हैं। ऐसे में शुभ-अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे ही सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 17 जनवरी 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में विराजमान अरुण (Uranus) के साथ संयोग करके ‘नवपंचम राजयोग’ का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से न केवल करियर में बड़ी छलांग दिलाएगा, बल्कि आकस्मिक धन लाभ के ऐसे योग बनाएगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर की जा रही है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 3 भाग्यशाली राशियां…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 जनवरी को रात 10:25 में सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर होंगे, जिससे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि ऐसा अद्भुत संयोग करीब 84 साल के बाद बन रहा है, क्योंकि अरुण को एक राशि चक्र करने में इतना ही समय लग जाता है। बता दें कि मकर राशि में पहले से ही बुध और शुक्र विराजमान होंगे। ऐसे में बुधादित्य, शुक्रादित्य के साथ लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण होगा।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-अरुण का नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के दूसरे भावन में अरुण और दसवें भाव में सूर्य विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर पदोन्नति से लेकर वेतन वृद्धि का सकते हैं। आपकी मेहनत, लगन हर किसी को नजर आएगी। ऐसे में सहकर्मी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक आपके काम की तारीफ करेंगे। इसके अलावा संतान की ओर से भी खुशियां मिल सकती है। जीवन में प्रगति और सौभाग्य मिल सकता है। शेयर मार्केट, ट्रेड से जुड़े व्यापार में आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आप एक मज़बूत प्रतिद्वंदी के रूप में सामने आएंगे। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बीता सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातके के लिए सूर्य-अरुण का नवपंचम राजयोग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातक अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। सट्टेबाजी और ट्रेडिंग के माध्यम से खूब धन लाभ हो सकता है। संतान की प्रगति को लेकर चली आ रही चिंता समाप्त हो सकती है। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में रणनीति बनाकर चलेंगे, तो आपको काफी सफलता, मुनाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। रिश्ते में विश्वास बना रहेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-अरुण का नवपंचम योग खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के लग्न भाव में सूर्य और नौवें भाव में अरुण विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को पग-पग में किस्मत का साथ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अप्रत्याशित स्त्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आप काफी खुश नजर आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। इसमें आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति और सट्टेबाजी के माध्यम से खूब पैसा कमा सकते हैं।

84 साल बाद इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, धन के दाता शुक्र बनाएंगे पावरफुल राजयोग, तरक्की के योग

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें