Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य वृष राशि में भ्रमण रहे हैं। वहीं धन के दाता शुक्र ग्रह वृष राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की शुक्रादित्य राजयोग निर्माण हो रहा है । जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगा। वहीं धन प्राप्ति के मार्ग खुद ही खुलते जाएंगे। शुक्र के प्रभाव से आप धन बचाने में कामयाब हो जाएंगे। इस समय में वृष राशि के भाग्य का सितारा बुलंद होगा और भाग्य का साथ मिलने से कई काम बनते जाएंगे। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं करियर में अपने काम की बदौलत आप अपने कार्यस्थल में सराहना पाएंगे। आपको बिजनेस में खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं करियर में इतना तेज उछाल आएगा कि कर्क राशि वाले जातक काफी उन्नति करेंगे। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी आपकी आय के नए- नए सोर्स बनेंगे। साथ ही वहीं नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है।