Sun and Venus Planet Conjunction in Virgo: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वहीं जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आपका बता दें 17 सितंबर को सूर्य जब कन्या राशि में गोचर करेंगे तो फिर उसके कुछ ही दिनों के बाद सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 24 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करने के साथ सूर्य और शुक्र ग्रह की युति बनेगी। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैंं ये राशियां कौन सीं हैं…

धनु राशि:  शुक्र देव और सूर्य ग्रह की युति बनने से आप लोगों को करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि आपकी राशि से इन ग्रहों की युति दशम भाव में बनने जा रही है। जिसको कार्यक्षेत्र, बिजनेस और नौकरी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आने की संभावना है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय आप कार्यस्थल पर टारगेट को अचीव करने में सफल रहेंगे। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक पुखराज रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए वकी स्टोन साबित हो सकता है।

सिंह राशि: आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य ग्रह की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से यह युति दूसरे भाव में बन रही है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छे ऑर्डर मिलने से धनलाभ हो सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जैसे (फिल्म लाइन, मीडिया, शिक्षक, या मार्केटिंग) उनको यह समय बेहतर साबित हो सकता है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, जो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं आप लोग इस समय टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि:  शुक्र और सूर्य ग्रह की युति आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आप लोगों की गोचर कुंडली से 11वें भाव में बनने जा रही है। जिसे आय और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही इस समय आप कई माध्यम से धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

वहीं कारोबार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। नया व्यापार अगर आप शुरू करना चाहते हैं तो शुरू कर सकते हैं। आप लोग इस दौरान एक फिरोजा रत्न पहन सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।