Dwirdwadash Yoga In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर युति करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि और सूर्य युति करके द्विर्द्वादश योग (Dwirdwadash Yoga) का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…

जानिए कैसा बनेगा द्विर्द्वादश योग

वैदिक ज्योतिष में शनि और सूर्य ग्रह में शत्रुता का भाव माना जाता है। आपको बता दें कि 16 दिसंबर तक सूर्य और शनि का द्विर्द्वादश योग बन रहा है। जो कि 24 जनवरी तक रहेगा, यानी ये दोनों ग्रह आपस में दूसरी और बारहवीं राशि में रहेंगे। ज्योतिष में इस ग्रह-स्थिति को अशुभ माना गया है। लेकिन कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।

सिंह और मीन राशि के लिए शुभ

सूर्य और शनि का द्विर्द्वादश योग सिंह और मीन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आप नया वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन भी मिल सकता है।

इन राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला असर

द्विर्द्वादश योग का प्रभाव  मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर मिलाजुला रहेगा। इस समय आपको मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होगा। वेवजह की भागदौड़ हो सकती है। साथ ही कारोबार में कोई डील फाइनल हो सकती है। लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। पिता की भी सेहत खराब हो सकती है। 

द्विर्द्वादश योग इन राशियों के लिए अशुभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि और सूर्य का अशुभ योग वृष, मिथुन, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को अशुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में धन की हानि हो सकती है। सेहत भी खराब होने के आसार हैं। साथ ही कार्यस्थल पर अधिकारियों से वाद- विवाद की स्थिति बन सकती है।