Shani And Surya Make Samsaptak Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि चक्र करने में पूरा एक साथ का वक्त लग जाता है। वहीं, कर्म फल दाता और न्यायकर्ता शनि भी अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं सूर्य इसी समय कर्क राशि नमें विराजमान है। लेकिन 16 अगस्त को वह सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शनि के अपनी स्वराशि होने पर दोनों एक दूसरे से 180 डिग्री पर मौजूद है, जिसके कारण दोनों ग्रह एक दूसरे से 7वें भाव में संचार करते हुए एक दूसरे पर दृष्टि डालेंगे। ऐसे में समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है। इस पावरफुल योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं समसप्तक योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में करीब एक साल बाद समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में और शनि आठवें भाव में विराजमान है। इस राशि के जातकों को धन, वित्त, निवेश और संपत्ति संबंधी लाभ मिलने वाले हैं। आपके लिए ये अवधि खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाली है। जीवन में खुशियों का एहसास होगा। इसके साथ ही आपके परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लेकर लाएंगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यवसाय में भी उन्नति के योग  बन रहे हैं। व्यापार में सामंजस्य बैठाने में कामयाब हो सकते हैं। भविष्य के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपके संबंध सुधरेंगे। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ज्ञान-धर्म में आपका मन काफी लगेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी समसप्तक योग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं।  समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विभिन्न माध्यमों से आपका विकास होगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। व्यावसायिक साझेदार से भी आपके संबंध सुधरेंगे जिससे आपके व्यापार की शिथिलता दूर होगी। व्यापार को लेकर कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे आपको लाभ मिलेगा। कुछ नए लोगों के साथ मिलकर बिजनेस कर सकते हैं। इससे आप अपने  व्यापार को आगे बढ़ा पाएंगे। आपके जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा मनमुटाव भी समाप्त हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

समसप्तक योग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शनि और नौवें भाव में सूर्य है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। छात्रों द्वारा की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप किसी सम्मानित संस्था में काम कर सकते हैं। कार्यस्थल में लंबे समय से चली आ रही समस्या समाप्त हो सकती है।  किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी ये योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है।  कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग होगा, जिससे आपके काम और प्रदर्शन में सुधार होगा।  अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।