Surya And Rahu Ki Yuti 2026:  साल 2026 में कई ग्रह संयोग बनाकर शुभ और अशुभ योग का निर्माण करेंगे, जिसमें राहु और सूर्य देव का अशुभ ग्रहण योग भी शामिल है। आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही राहु ग्रह स्थित हैं। ऐसे में सूर्य और राहु की युति से अशुभ ग्रहण योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को सेहत और धनहानि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी 3 राशियां हैं, जिनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

12 महीने बाद गुरु की राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मीन राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य और राहु की युति मीन राशि के लोगों को अशुभ सिद्ध हो सकती है, क्योंकि यह दोष आपकी राशि से 12वें स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको कुछ फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कोई झूठे आरोप आप पर लग सकते हैं। वहीं व्यापारी कोई डील नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं अपनी सेहत का ध्यान रखें। साथ ही कार्यस्थल पर कोई लापरवाही नहीं करें।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु और सूर्य की युति से बनने वाला ग्रहण दोष कर्क राशि के लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति अष्टम स्थान में बनेगी। इसलिए सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जो हार्ट के मरीज हैं उनको भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस समय आपका जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। इसलिए लगातार बहसबाजी से बचें। साथ ही इस दौरान कार्यस्थल पर किसी के साथ मनमुटाव हो सकात है। वहीं परिवार के लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और राहु की युति प्रतिकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे भाव पर बनेगी। जिसको रोग, शत्रु, भय, बाधा और कोर्ट- कचहरी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कोई पुलिस मुकदमें में आपको हार मिल सकती है। वहीं गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। हार्ट के मरीजों को विशेष सावधान रहना चाहिए। साथ ही गले छाती के रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए सूर्य देव की आराधना। माणिक्य भी पहन सकते हैं। राहु का दान करें। भैरो मंदिर में जाकर दीपक जलाएं। जिससे अशुभ प्रभाव में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026