Budhaditya Rajyog In Mithun: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दैं कि बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह युति 15 जून को मिथुन राशि में बनेगी। जिससे बुधादित्य राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस राजयोग के बनने से मिथुन राशि वाले जातक करियर में बहुत ही तरक्की पाएंगे। पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे, वो भी पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में कई नई डील मिलने से तरक्की होगी। साथ ही इस दौरान विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुधादित्य राजयोग सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप आय के नए स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान सूर्य देव के प्रभाव से कई नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे अतिरिक्त आमदनी के योग बनते दिख रहे हैं। वहीं निवेश से आपको लाभ होगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं वो कर सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको बिजनेस में खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं जो लोग मीडिया, राजनीति, बैंकिंग और गणित के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है।