Sun And Mangal Conjunction In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार मार्च के बीच में ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति लगभग 18 महीने बाद कुंभ में बनने जा रही है। क्योंकि मंगल ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में इन दोनों के संयोग से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय ने नए- नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही आपको किसी खास काम में सफलता की खुशखबरी मिलेगी। करियर और बिजनेस की दिशा में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे। वहीं निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, वो कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो शुभ रहेगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल और सूर्य का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन जायदाद से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य देव की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव दिखेगा। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस अवधि में आपके व्यक्तियों के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। वहीं आपको इस समय भूमि के लेन- देन से लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024