Jupiter And Sun Ki Yuti : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रहों में से गुरु बृहस्पति काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। इसके राशि परिवर्तन करने का असर देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु करीब एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे उन्हें दोबारा एक राशि में आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि में किसी न किसी ग्रह के युति होगी, जिससे कई तरह के राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गुरु और सूर्य की युति से गुरु आदित्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग को काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं गुरु आदित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं 14 मई को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। ये योग 15 जून को सूर्य के राशि परिवर्तन करने के साथ समाप्त हो जाएगा। ज्योतिष में सूर्य आत्मा, पिता, अहंकार और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व माना जाता है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति को धन, ज्ञान और खुशी का प्रतिनिधित्व माना जाता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में दूसरे भाव में गुरु आदित्य योग बन रहा है। इस भाव को वाणी, संपत्ति और परिवार के भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि के जातक अपनी बात को लेकर मुखर होंगे। इससे इन्हें लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मेष राशि के छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है। एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही संतान की ओर से खुशियां मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वह अपने लक्ष्यों को पाने में प्रयासरत नजर आएंगे। ऐसे में आपको लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के दसवें भाव में गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को समाज में अच्छा नाम के साथ सम्मान मिलेगा। ये लोग अत्यधिक प्रतिष्ठित हो सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लग्न भाव के स्वामी होने के कारण करियर के क्षेत्र में भी अपार सफलता के साथ तरक्की मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। अपनी रुचि के हिसाब से कोई नए करियर की शुरुआत कर सकते हैं। वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी वृद्धि और विस्तार के योग बन रहे हैं। आप अपना अच्छा नाम और अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि में गुरु आदित्य योग तीसरे भाव में बन रहा ह। ऐसे में इस राशि के जातकों की रुचि किसी अन्य कामों में लगेगी। आप कुछ नया सीखने के लिए किसी यात्रा में जाने की योजना बना सकते हैं। गुरु और सूर्य की कृपा से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। इस राशि के जातक अपनी प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाएंगे।समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत का फल अब मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप लेखन और पत्रिकाओं में भागीदारी का भी अवसर मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।