Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: वैदिक में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पति का कारक माना जाता है। वहीं गुरु बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि, पैसा और सुख का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 12 साल बाद सूर्य देव और गुरु बृहस्पति का संयोग मिथुन राशि में बनने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस दौरान अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस राशियों की इनकम में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
गुरु और सूर्य का संयोग आप लोगों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर बन गई है। इसलिए इस अवधि आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं आपके परिवार में सुख शांति स्थापित होगी और आपकी धन के निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।
पारिवारिक जीवन में सभी सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा और वे अपनी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह की युति शुभ सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म स्थान पर बन गया है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही अच्छा अवसर मिल सकता है। वहीं लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसके सफल होने के योग हैं। समाज में काम को पहचान मिलेगी और रुतबा बढ़ेगा। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य और गुरु गुरु की युति सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बन गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। वहीं यदि आपने अतीत में कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी कोमल लेकिन प्रभावशाली संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।