Solar eclipse 2024 And Pitru Paksha 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर ग्रहण लगते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि पितृ पक्ष में इस साल 2 ग्रहण पड़ने जा रहे हैं, जिसमें सबसे पहले 17 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साथ ही पितृ पक्ष के आखिरी दिन 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। मतलब पितृ पक्ष मे दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
दोनों ग्रहण वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान घर के कामों में व्यस्तता के बाद भी आप अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। आपके लिए कहीं से शुभ समाचार आएंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबारी कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए दोनों ग्रहण अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरी के बारे में किसी भी तरह की शुभ सूचना मिल सकती है। इस महीने आपको अचल संपत्ति और जमीन जायदाद से लाभ होगा। ऑफिस में हर मामले में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप से लोग इंप्रेस होंगे। इस महीने आपकी कई योजनाएं जो चल रही हैं वे पूरी होंगी। आर्थिक रूप से निश्चिंतता रहेगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
दोनों ग्रहण आपको शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आय के नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही करियर में कई शुभ अवसर आपको मिलने वाले हैं। वहीं आपको भाग्य आपका पूरी तरह से साथ देने वाला है। इस अवधि में आपको मकान और वाहन का सुख भी मिल सकता है। आपके करियर में आपकी स्किल्स की बदौलत आपको करियर में प्रमोशन भी मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको पिता और माता का सहयोग मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।