Bhaskar Yog: ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। जहां सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान, धन-वैभव का कारक माना जाता है, तो वहीं बुध को तर्क-वितर्क, बुद्धि, एकाग्रता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर दोनों ग्रह एक दूसरे के लिए किसी भी प्रकार के राजयोग का निर्माण करते हैं, तो इसका असर हर राशि के जातकों पर शुभ पड़ता है। ऐसे ही अगस्त माह में भास्कर नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त माह की शुरुआत में सूर्य से दूसरे घर में बुध सिंह राशि है, जिससे भास्कर योग बन रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं भास्कर योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य से दूसरे भाव में बुध, बुध से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा और चंद्रमा से पांचवें या नौवें भाव में बृहस्पति स्थित होते हैं, तो भास्कर योग (Bhaskara yoga) का निर्माण होता है। इस योग के बनने से जातक निडर, विद्वान, आकर्षक,योग्य होने के साथ-साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य और पंचम भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में भास्कर योग इस राशि के जातकों को अपने जीवन में खूब लाभ मिलने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। परिवार के साथ सुखमय समय बीतेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।संतान के लिए लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्यस्थल में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही आपको नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको लाभ मिलेगा। निसंतान दंपति को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
भास्कर योग का इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
भास्कर योग इन राशि के जातकों के जीवन में भी खुशियां लाने वाली है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के साथ अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। इसके साथ ही काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपके काम की सराहना करेंगे। इसके साथ ही उच्च पद में बैठे हुए अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे। ऐसे में आपका अच्छी खासी पदोन्नति हो सकती है। लगातार किए जा रहे प्रयासों में अब आपको सफलता हासिल होगी। परिवार में किसी बात को लेकर चल रहा मतभेद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही नया वाहन, ज्वेलरी या फिर संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।