Sun Transit (Surya Rashi Parivartan) 2020 Effects: सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहलाता है। 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं इसलिए इस दिन मीन संक्रांति (Meen Sankranti) पर्व मनाया जायेगा। सभी संक्रांतियों की तरह मीन संक्रांति का दिन भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दान पुण्य के कार्य किये जाते हैं। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का आपकी जीवन पर क्या पड़ेगा असर…
मेष: आपकी राशि के 12वें घर में सूर्य का परिवर्तन हो रहा है। विद्यार्थियों के लिये यह समय काफी उत्तम रहने के आसार हैं हालांकि अच्छे परिणाम हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। नौकरी बदलने के इच्छुक जातकों को नये और बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृष: सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में होने जा रहा है। जो कि अच्छे संकेत दे रहा है। संपत्ति की खरीदारी के लिए समय शुभ रहेगा। व्यापार में उन्नति मिलेगी। लव लाइफ के लिए भी समय बेहतर रहेगा।
मिथुन: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके 10वें भाव में होने जा रहा है। यह परिवर्तन आपके लिए व्यापार की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। अचानक से किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। हेल्थ का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
कर्क: सूर्य का राशि परिवर्तन 9वें घर में होने जा रहा है। जो बॉस के साथ वाद विवाद होने का संकेत दे रहा है। इस दौरान छोटे भाई बहनों के साथ झगड़ा हो सकता है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी।
सिंह: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके अष्टम भाव में होने जा रहा है। जिसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आंख व हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए हेल्थ का चेकअप जरूर करा लें। इस समय आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कन्या: सूर्य का राशि गोचर आपकी राशि के सातवें भाव में होने जा रहा है। जो आपकी करीबी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। नए रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। सेहत को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है।
तुला: सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। जिसका आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बुखार, सिरदर्द, आंख संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
वृश्चिक: सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहा है। जिसका कामकाजी जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्रों में कार्यरत जातकों के लिए समय काफी शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
धनु: आपका अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर होने से आपको नौकरी में सफलता हासिल होगी। घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। वाहन की खरीददारी के लिए समय शुभ है।
मकर: सूर्य का गोचर आपकी राशि से तीसरे स्थान पर होने जा रहा है। जो शुभ संकेत नहीं है। भाई-बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दूसरों की देखभाल करते करते आप खुद भी बिमार पड़ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखना न भूलें। छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
कुंभ: सूर्य का राशि गोचर आपके दूसरे घर में होने जा रहा है। इस दौरान आपकी बोली किसी को दुखी कर सकती है। इसलिए बोलते समय सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक के वाद विवाद में न पड़ें। लव पार्टनर के साथ टकराव हो सकता है।
मीन: सूर्य आपकी राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं। जो आपके लिए शुभ संकेत नहीं दे रहे हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
