Sun Transit 2020 Effects On Rashi: सूर्य हर एक महीने बाद अपनी राशि बदलता है। इस समय सूर्य कुंभ राशि में है जो 14 मार्च दिन शनिवार को दोपहर 12:09 बजे अपनी राशि बदलेगा। सूर्य जब मीन राशि में गोचर करता है तब मीन संक्रांति (Meen Sankranti 2020) मनाई जाती है। इस पर्व को विशेष रूप से ओडिशा में मनाया जाता है। दक्षिण भारत में इसे मीन संक्रमण के नाम से जाना जाता है। इस संक्रांति पर दान का विशेष महत्व माना गया है। जानिए सूर्य के राशि गोचर का क्या पड़ेगा प्रभाव…

मेष: आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आय में वृद्धि होगी। लेकिन हेल्थ खराब रहने की वजह से खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको जोड़ों में दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है। लव लाइफ में टकराव की स्थिति रहेगी।

वृष: आपके दांपत्य जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। किसी न किसी बात पर विवाद की स्थिति बनी रहेगी। खान पान का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन: परिवार वालों से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से करने के लिए उत्तम समय रहेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। छोटी मोटी यात्राओं पर जाना पड़ेगा।

कर्क: समाज या ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। प्रमोशन होने के प्रबल आसार हैं। बच्चों का पढ़ाई में ज्यादा मन लगेगा। व्यापारी काम को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। प्रेम विवाह होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

सिंह: आपको अपने हर कार्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। नये रिलेशन बनाने के लिए समय उचित नहीं रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कन्या: सूर्य का राशि गोचर आपके लिए सुख समाचार लेकर के आ रहा है। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। विरोधी आपके परास्त होंगे। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

तुला: आपके लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर मिला जुला रहेगा। कभी लाभ तो कभी हानि की स्थिति बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। काम का बोझ काफी ज्यादा रहने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

वृश्चिक: इस दौरान आपको टेंशन काफी ज्यादा रहेंगी। छोटी छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन रहेगा। विदेश में बैठे किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय उत्तम है। प्रेम संबंधों को विवाह के बंधन में बांधने का समय आ गया है।

धनु: किसी खास दोस्त से रिश्ता खराब हो सकता है। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ तनाव पूर्ण बनी रहेगी। हेल्थ का विशेष ध्यान रखना होगा। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों के लिए समय चुनौती भरा रहने वाला है।

मकर: निवेश करने से बचें धन डूबने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी से उधार पैसा लेने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। परिवार के किसी सदस्य से विवाद काफी ज्यादा हो सकते हैं।

कुंभ: आपको ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के आसार दिखाई दे रहे हैं। अविवाहित जातक शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। नई नौकरी मिलने के आसार हैं।

मीन: कार्यस्थल पर शत्रु काफी ज्यादा प्रबल रहेंगे। आपके कार्यों को बिगाड़ने की हर पल कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको किसी भी काम को सावधानी के साथ करना होगा। लव लाइफ के लिए भी समय तनावपूर्ण रहेगा। प्रेमी से दूरी बढ़ सकती है।