वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सभी नौ ग्रहों के बीच राजा का दर्जा प्राप्त है और इसे आत्मा का कारक भी कहा जाता है। इसके अलावा जहां तुला राशि में यह नीच का होता है वहीं मेष राशि में इसे उच्च का माना गया है। ग्रहों का राजा सूर्य जल तत्व की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है।
अग्नि और जल का अद्भुत संयोग 15 मार्च, 2022 को सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर होगा और यह संयोग सूर्य के अगली राशि यानी कि मेष राशि में प्रवेश तक रहेगा। सूर्य 14 अप्रैल, 2022 को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर जाएगा। सूर्य का मीन राशि में गोचर का सभी बारह राशियों पर प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा-
मेष (Aries): मेष राशि के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी है और सूर्य उनके बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। सूर्य का गोचर मेष राशि के छात्रों के लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए सकारात्मक समय साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहतर साबित होने की संभावना है। इसके अलावा निवेश के लिए समय शुभ नहीं है।
वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लिए सूर्य चतुर्थ भाव का स्वामी है और ग्यारहवें भाव यानी कि लाभ के भाव से गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से इस दौरान आर्थिक मोर्चे पर अच्छी मजबूती और धन में वृद्धि की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह समय काफी अच्छा है। इस अवधि के दौरान वेतन वृद्धि और पदोन्नति के भी प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव यानी कि प्रयास और शक्ति के भाव का स्वामी है। इस वर्ष सूर्य मिथुन राशि के जातकों के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में मिथुन राशि के लोग अपने करियर में अच्छा करेंगे। आर्थिक रूप से भी यह साल शुभ साबित होगा। सहकर्मियों से संबंध सौहार्दपूर्ण रहने की संभावना है। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए अवधि शुभ साबित हो सकती है।
कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव यानी कि धन के भाव का स्वामी है और इस वर्ष सूर्य उनके नौवें भाव में गोचर कर रहा है। गोचर की इस अवधि के दौरान कर्क राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति के साथ-साथ भाग्य भी मजबूत होगा। इस दौरान कुछ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।