ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य 5 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 17 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों के भाग्य के सितारे चमकने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य शुभ हो तो वह उस व्यक्ति के सुप्त भाग्य को रोशन करता है।

ग्रहों के राजा सूर्य राशि बदलने जा रहे हैं। 17 सितंबर 2022 को सूर्य स्वराशी सिंह से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन सुबह करीब 07:35 बजे होगा। कन्या राशि में सूर्य 16 रहेंगे उसके बाद फिर गोचर कर जाएंगे। सूर्य का कन्या राशि में गोचर 6 राशियों के लोगों के लिए काफी शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा।

मिथुन राशि के जातकों की बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

ज्योतिष के अनुसार 17 सितंबर तक मिथुन राशि के जातक को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इस दौरान व्यापार में आर्थिक सुधार होगा। साथ ही आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। मन की शांति मिलेगी। किसी मित्र से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की प्रबल संभावना है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि के जातकों को मिल सकते हैं कई लाभ

सूर्य देव इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं और 17 सितंबर तक इस पद पर बने रहेंगे। इस दौरान सिंह राशि वालों को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही इस दौरान कई तरह के लाभ भी मिल सकते हैं। व्यापार में अतिरिक्त लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकते हैं नए अवसर

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 17 सितंबर तक का समय शुभ है। इस दौरान सूर्य देव की कृपा से आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव फायदेमंद हो सकता है। मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि लेते हुए नजर आएंगे।

धनु राशि के जातकों को मिलेगा पार्टनर का साथ

इस राशि के लिए 17 सितंबर तक का समय खास रहने वाला है। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी-व्यवसाय में आ रही परेशानियां दूर होंगी।