Sun Planet Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नीच और उच्च अवस्था में संचरण करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव तुला राशि में संचऱण कर रहे हैं, जो इनकी नीच राशि है। आपको बता दें सूर्य देव तुला राशि में अशुभ प्रभाव देते हैं। लेकिन वह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सा हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नीच प्रभाव खत्म होना लाभदायद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस दौरान सूर्य देव आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएंगे। साथ ही आप अधिक निर्णायक और लक्ष्य के प्रति अधिक फोकस बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
सूर्य देव का नीच प्रभाव समाप्त होना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान जो आपकी इनकम धीमी चल रही थी, उसमें अब इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। वर्क प्लेस और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। साथ ही इस समय नए व्यापारिक संबंध बनने से बिजनेस पर बढ़िया असर होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ जो कुछ तनाव चल रहा था, उससे मुक्ति मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नीच प्रभाव खत्म होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचरण कर रहे थे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं आपको मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही जीवन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। वहीं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।