Surya Guru Yuti 2024: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल माह की 13 तारीख को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और सूर्य की युति हो रही है। बता दें कि मेष राशि में करीब 12 साल बाद दोनों ग्रहों की युति हो रही है, क्योंकि गुरु को एक राशि में दोबारा आने पर पूरे 12 साल का वक्त लगता है। 12 साल बाद हो रही सूर्य और गुरु की युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत..

मिथुन राशि (Mitun Zodiac)

गुरु और सूर्य की युति से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के 11वें भाव में ये युति बन रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही वरिष्ठ लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आप हर लक्ष्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी कार्यकुशलता के कारण पदोन्नति या फिर इंक्रीमेंट पा सकते हैं। आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति की बात करें, तो खूब धन लाभ के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें, तो लंबे समय से बीमार जातकों को धीरे-धीरे राहत मिलेगी। इसके साथ ही जीवनशैली में थोड़ा सुधार करें, तो बेहतर होगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में गुरु और सूर्य़ की युति दसवें भाव में हो रही है। इस भाव को प्रसिद्धि, नाम को दर्शता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपनी एक पहचान मिलेगा। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। कोई बड़ी डील या फिर प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। ऑफिस का वातावरण अच्छा रहने वाला है, जिससे आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पा लेंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो इस अवधि में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जो जातक व्यापार कर रहे हैं, तो उन्हें भी सुख-समृद्धि प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की उम्मीद नज़र आ रही है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। लेकिन जल्द ही राहत भी मिलेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के सूर्य और गुरु की युति सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे नौकरी में पदोन्नति , वेतन वृद्धि जैसे अन्य उन्नति मिलेगा। हाई प्रोफाइल नौकरी के अवसर हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम की प्रशंसा होगी। सिंह राशि के जातकों का व्यापार भी खूब अच्छा चलने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि और वित्तीय लाभ मिल सकता है। धन संचय करने में अवसर मिल सकता है। उच्च रिटर्न के भी योग बन रहे हैं। विवाह में भी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।