Surya Transit In Kumbh 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही वह समय- समय पर अपनी मित्र और शत्रु राशि में संचरण करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी को शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का रााशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से 5वें भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की शादी या जॉब लग सकती है। वहीं इस समय जीवनसाथी या पार्टनर के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे। प्यार के रिश्ते में मजबूती आएगी। साथ ही प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए आय और निवेश के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। फ्रीलांस या पार्ट-टाइम कार्य से भी अतिरिक्त आय होगी। इस दौरान शेयर बाजार या अन्य माध्यमों से भी फायदा मिल सकता है। साथ ही इस समय धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव का गोचर आपकी राशि से धन भाव पर होगा। इसलिए इस अवधि में आपके काम करने के तरीके में सुधार आएगा और लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। वहीं इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
