Surya Nakshatra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जावन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मान-सम्मान के दाता सूर्य ग्रह 3 दिसंबर को अनुराधा नक्षत्र से बुध के स्वामित्व वाले नक्षत्र ज्येष्ठा में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सूर्य देव के बुध के नक्षत्र में प्रवेश से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं तनाव मुक्त रहेंगे। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली कौन सी हैं…

2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 500 साल बाद न्यायाधीश शनि 3 बार करेंगे नक्षत्र गोचर, पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप कला, लेखन, मीडिया और संंगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आप अपनी समझदारी व चतुराई से सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही कारोबार के क्षेत्र में कुछ फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से नौकरी में तरक्की मिलेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे। वहीं व्यापार में अच्छी कमाई हो सकती है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान र प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी दैनिक इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही आप कारोबार के क्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं या नए प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर सकते हैं। इससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश का यात्रा कर सकते हैं।

100 साल बाद बनेगा पावरफुल पंचग्रही योग, 2026 में इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल