Surya Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। साथ ही सूर्य देव को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य देव का गोचर बेहद अहम स्थान रखता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य अगस्त में अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं संतान की इस दौरान तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सीं हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम स्थान पर संचऱण करेंगे। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस अवधि में आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही अगर आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस गोचर के दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की खूब सराहना होगी। आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी और उनकी मेहनत रंग लाएगी।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की खूब सराहना होगी। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ अगर आप छात्र हैं तो आप किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य देव का गोचर आप लोगों के फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सुख और प्रापर्टी के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपके करियर में नए और बेहतर चांस मिलने की संभावना है। साथ ही आपको इस समय माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।