Surya Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा आत्मविश्वास और सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और सूर्य देव का बुध के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पडेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ऐसे में आपका वैवाहिक जीवन पहले से काफी अच्छा रहेगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें इस अवधि में डबल लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव का गोचर आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको करियर में बढ़ोतरी के लिए कई अवसर मिलेंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह का ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस अवधि में कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी राशि में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही इस राशि के जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें विदेश जाने का चांस मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो आप इस समय कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभ देगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024