Surya Rashi Parivartan March 2022: जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रहों में सूर्य को सभी का राजा माना गया है। पंचांग के अनुसार अग्नि और जल का यह संयोग 15 मार्च, 2022 को सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर होगा और यह संयोग सूर्य के अगली राशि यानी कि मेष राशि में प्रवेश तक रहेगा। सूर्य 14 अप्रैल, 2022 को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर जाएगा। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है-

मेष राशिफल (Aries): मेष राशि वालों को सूर्य गोचर का यह समय बहुत बेहतर साबित होने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं (One Day Exam) की तैयार कर रहे हैं छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। जॉब करने वालों के लिए भी सूर्य शुभ फल लेकर आ रहे हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus): वृषभ राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अचानक से धन लाभ की स्थिति बना सकता है। इसके साथ ही बड़ा पद या जॉब में प्रमोशन की स्थिति भी बनती हुई दिख रही यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini): मिथुन राशि वालों को इस गोचर के दौरान अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। भाई बहनों का साथ मिलेगा, वहीं मिथुन राशि के जो जातक सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है। साथ ही आपके संबंध अपने वरिष्ठों और बॉस के साथ भी मधुर रह सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कई मामलों में नकारात्मक रहने वाला है, लेकिन जो जातक पारिवारिक व्यवसाय में हैं, उनके लिए यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है। भाग्य और ग्रहों की स्थिति दोनों मिलकर सभी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में आपका सहयोग करते नजर आ सकते हैं। इस दौरान कई बार मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। लेकिन धैर्य बनाएं रखें।

सिंह राशिफल (Leo): सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अधिक फलदायी साबित नहीं होने वाला है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मिला-जुला लाभ देने का कार्य करेंगे। इस दौरान जातक किसी बड़े निर्णय को लेने से बचें। चूंकि इस दौरान धन की हानि भी हो सकती है साथ ही मानसिक रूप से परेशानी और तनाव महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशिफल (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन औसत रूप से फलदायी साबित हो सकती है। गोचरकाल के इस दौरान आपके लिए समय काफी भागमभाग वाला रहेगा। इसके साथ ही व्यापार में लाभ के उद्देश्य से काफी मेहनत करना पड़ सकता है। वहीं अपने वरिष्ठों के साथ संबंध मधुर बना कर रखें।

तुला राशिफल (Libra): तुला राशि वाले जातक विशेष रूप से जो पहली नौकरी के लिए तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा रहने की संभावना है। ज्योतिष के मुताबिक इस दौरान जातकों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। अटके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि व्यापार में परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त होगा।