ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि मिथुन राशि में बेहद शुभ बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस योग के निर्माण से विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कब और कैसे होगा इस योग का निर्माण…
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक 15 जून को सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश होने वाला है। वहीं 2 जुलाई को बुध देव इस राशि में गोचर करने वाले हैं। जिससे मिथुन राशि में बुधादित्य का निर्माण होगा। ज्योतिष में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। तो वहीं बुध को बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस योग का प्रभाव लोगों के जीवन पर जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन लोगों को मिल सकता है फायदा…
सिंह राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से बुधादित्य योग का निर्माण 11वें स्थान में होगा, जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। साथ ही व्यवसायिक नए संबंध बन सकते हैं। वहीं व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही बिजनेस में मुनाफा अच्छा होगा। साथ ही सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आपको यह योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
कन्या राशि: आपकी गोचर कुंडली से बुधादित्य योग का निर्माण दशम भाव में होगा। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ेगी। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित रहेगा।
वृष राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य योग का निर्माण आपके दूसरे स्थान में होगा। जिसको धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय लाभकारी रहने वाला है। वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। राजनीति में सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आप व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आप लोग एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।