Surya Rashi Parivartan (Sun Transit 2020): सूर्य एक राशि में लगभग एक महीने तक रहते हैं। राशि चक्र की पांचवी राशि सिंह के स्वामी सूर्य ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से आत्मबल में वृद्धि होती है। सूर्य 13 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इसलिए इस दिन मेष संक्रांति (Mesh Sankranti) मनाई जायेगी। साथ ही इसी दिन से सोलर नववर्ष (Solar New Year) की शुरुआत भी होगी। 13 अप्रैल को ही बैसाखी (Baisakhi) पर्व भी है। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर…
मेष: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। ये आपके जीवन में उमंग व उत्साह लायेगा। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों का ऑफिस में सभी लोग सम्मान करेंगे।
वृष: आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपके लिए सलाह है कि इस दौरान आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। नेत्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन: आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके शरीर में नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। पर्सनल लाइफ में रिश्ते अच्छे रहेंगे।
कर्क: आपको इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इस समय आप अपने सीनियर्स को इंप्रेस कर सकते हैं।
सिंह: आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सौभाग्यशाली रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
कन्या: आपको इस दौरान अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कार्यस्थल पर आपको एकाग्रता के साथ काम करना होगा।
वृश्चिक: आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
धनु: आपको करियर में सफलता पाने कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साझेदारी में काम करने से बचें। लव लाइफ तनाव में गुजर सकती है।
मकर: सूर्य के राशि परिवर्तन से आपकी लाइफ में बदलाव की स्थिति बनेगी। खासकर आपकी करियर में कुछ नया हो सकता है। जॉब चेंज करने के योग बन रहे हैं। आप इस दौरान अपनी लव लाइफ को लेकर भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ: आपकी नौकरी में बदलाव होगा। जो लोग रोजगार से वंचित है उन्हें अपनी करियर की शुरुआत करने का एक मौका मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मीन: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। व्यापार में बदलाव कर सकते हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

