Surya Rashi Parivartan In November 2021: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नवंबर के महीने में तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। महीने की शुरुआत में 2 नवंबर को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, फिर 16 नवंबर को सूर्य ग्रह तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वहीं 20 नवंबर को गरु ग्रह शनिवार के दिन कुंभ राशि में प्रवेश करें। ज्योतिष में सूर्य को आत्म कारक ग्रह माना जाता है। जानिए इस ग्रह का राशि गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा-

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सूर्य का गोचर पंचम भाव में होने से मेष राशि के जो जातक शिक्षा से क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। साथ ही सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ रहेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के तृतीय भाव में सूर्य गोचर करेंगे। इससे उन लोगों को काफी फायदा होगा, जो लोग एडवेंचर के क्षेत्र से जुड़े हैं। कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर बहुत फलदायी होगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों की सभी परेशानियां सूर्य के गोचर से दूर हो जाएंगी। बता दें कि सूर्य आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। इससे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही जो लोग मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

मकर राशि: सूर्य के गोचर से मकर राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में तरक्की मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को काफी फायदा मिलेगा। सूर्य के गोचर से आपको बड़े भाई और बहनों का सहयोग हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान मकर राशि के जातकों को धन के निवेश में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी।