Surya Gochar In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी किसी ग्रह राशि परिवर्तन होता है, तो उसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह गोचर किसी व्यक्ति के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बात दें कि मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि: सूर्य ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है। जिसे संतान, प्रेम संबंध और हायर एजूकेशन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं यह समय प्रतियोगी छात्रों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं या फिर किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं इस समय आपके प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

मीन राशि: आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर आर्थिक दृष्टि से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो छात्र विदेश जातक पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं इस दौरान उनकी योजना सफल रह सकती है।

वहीं जो सरकारी काम अटके हुए थे वो इस दौरान बन सकते हैं। वहीं आपकी राशि से स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और ज्योतिष में सूर्य देव और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है।

कन्या राशि: आप लोगों को सूर्य देव का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के तीसरे स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे साहस, पराक्रम और भाई-बहन का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही भाई- बहनों से संबंध अच्छे रह सकते हैं और उनका सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आप जॉब में कार्यरत हैं तो कार्यस्थल पर आपके सफल नेतृत्व की प्रशंसा की जाएगी। वहीं इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे।