Shukra Rise In November 2022: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह 20 नवंबर की रात को वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किस राशि के जातक हैं…
सिंह राशि: शुक्र ग्रह का उदित होना आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे माता और भौतिक सुख का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप प्रापर्टी और वाहन खरीदना का मन बना सकते हैं। वहीं आर्थिक रूप से भी यह गोचर आपको शुभ साबित हो सकता है. बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है। इस समय आपको माता का भी सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि: आप लोगों के लिए शक्र ग्रह का उदय होना वैवाहिक जीवन और साझेदारी के काम के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इतना ही नहीं इस दौरान आप अपने साथी के साथ मिलकर अगर कोई इन्वेस्टमेंट करते हैं, जो अनुकूल साबित हो सकता है।
कर्क राशि : आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे संतान और उच्च शिक्षा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस सयम आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। वहीं प्रेम- सबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।