Sun Mount Importance and Impact: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति देखकर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद चिह्न और रेखाओं को देखकर उसके करियर और भविष्य में बताया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं सूर्य पर्वत के बारे मेंं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को मान सम्मान पद, प्रतिष्ठा और सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। वैसे ही हस्तरेखा शास्त्र सूर्य पर्वत को यश सम्मान, कीर्ति और सरकारी नौकरी से जोड़कर देखा जाता है। मतलब अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत मजबूत है, उठा हुआ है तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलती है और व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। आइए जानते हैं सूर्य पर्वत उठा होने से व्यक्ति को क्या लाभ मिलता है…

हथेली पर सूर्य पर्वत का महत्व

1- हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत उठा हुआ और गुलाबी रंग का है तो ऐसा व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बनाता है। साथ ही उसको समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती हैं। वहीं इस तरह के लोग संगीतकार , कलाकार , चित्रकार होते देखे गए है।

2-  जिन लोगों का सूर्य पर्वत विकसित होता है ऐसे लोग सामने वाले का चेहरा पढ़ने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग धनवान होते हैं। इन लोगों का जन्म अगर गरीब परिवार में भी हुआ लेकिन ये लोग अपने दम पर ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही ये लोग राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं।

3- हस्तरेखा विज्ञान अनुसार जिन लोगों का सूर्य पर्वत मजबूत होता है। ये लोग कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही सुलझे हुए होते हैं। साथ ही यह लोग सच बोलना पसंद करते हैं। ऐसे लोग दूसरों की गलती उनके मुंह पर बोलने का साहस रखते हैं।

4-अगर हाथ में सूर्य पर्वत काफी ज्यादा विकसित हो तो ऐसा व्यक्ति गर्भीला और घमंडी होता है। साथ ही ये लोग क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं। ये लोग अपने व्यवहार से संबंध खराब कर लेते हैं। इन लोगों की दोस्ती कम लोगों से होती है।

5- हाथ में सूर्य पर्वत का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अगर किसी के हाथ में सूर्य पर्वत विकसित नहीं है तो व्यक्ति का जीवन बिना यश और कीर्ती के साधारण सा जीवन मिलता है। साथ ही वह किसी भी फील्ड में नाम नहीं कमा पाता और उसकी सामाजिक कोई पहचान नहीं बन पाती।