surya parvat in hand: हस्तरेखा शास्त्र किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिह्नों का विश्लेषण करके, भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जा सकता है। साथ ही व्यक्ति नौकरी करेगा या व्यापार में अच्छा नाम कमाएगा। ये भी सब व्यक्ति की हथेली का विश्लेषण करके पता लगाया जा सकता है। वहीं आपको बता दें कि हाथ में सूर्य, बुध, गुरु और सूर्य पर्वत मुख्य होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं सूर्य पर्वत के बारे में, मतलब सूर्य देव पर वो कौन से चिह्न हैं जो व्यक्ति को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और सरकारी नौकरी की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं। ये समाज में लोकप्रिय होते हैं। आइए जानते हैं सूर्य पर्वत के बारे में विस्तार से…
जानिए हाथ में कहा होता है सूर्य पर्वत
सूर्य पर्वत हथेली में अनामिका अंगुली के नीचे होता है। इस स्थान को ही सूर्य का स्थान कहा गया है। हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य से मान सम्मान पद, प्रतिष्ठा और सरकारी नौकरी का विश्लेषण किया जाता है।
पाते हैं खूब प्रतिष्ठा और धन
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत उठा हुआ हो और गुलाबी रंग का हो, तो ऐसा व्यक्ति को समाज में खूब मान- प्रतिष्ठा पाता है। इस तरह के लोग कुशल संगीतज्ञ , कलाकार , चित्रकार होते देखे गए है। ये लोग अपने टेलेंड से खूब नाम रोशन करते हैं। ये लोग खूब धनवान होते हैं। साथ ही ये लोग आस्तिक होते हैं। मतलब ये लोग भगवान को मानने वाले होते हैं। वहीं ये लोग जुबान के पक्के होते हैं।
मिलती है सरकारी नौकरी
सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर में बढ़ता रहता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। (रिंग फिंगर के नीचे) अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी जॉब मिलने के प्रबल योग होते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही खूब नाम कमा लेते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। इन लोगों को झुकना पसंद नहीं होता है। ये लोग गलत बात को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।
