कहते हैं व्यक्ति के हाथ में उसका भविष्य छिपा हुआ होता है। आपको बता दें कि व्यक्ति के हाथ में कई प्रकार की रेखाएं और पर्वत होते हैं। जिसमें सूर्य, बुध, गुरु और सूर्य पर्वत मुख्य होते हैं। आपको बता दें कि सूर्य पर्वत का विश्लेषण करके जाना जा सकता है कि व्यक्ति को समान में किनता मान- सम्मान मिलेगा। साथ ही ये भी पता लगाया जा सकता है। कि व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं। आइए जानते हैं वो कौन से निशान है जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि सरकारी नौकरी के योग हैं भी या नहीं…

जानिए हाथ में कहा होता है सूर्य पर्वत

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार सूर्य पर्वत हथेली में अनामिका अंगुली के नीचे होता है। इस स्थान को ही सूर्य का स्थान कहा गया है। हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य से मान सम्मान पद, प्रतिष्ठा और सरकारी नौकरी का विश्लेषण किया जाता है।

पाते हैं खूब मान- सम्मान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत विकसित और गुलाबी रंग का हो, तो ऐसा व्यक्ति को समाज में खूब मान- प्रतिष्ठा पाता है। इस तरह के लोग कुशल संगीतज्ञ , कलाकार , चित्रकार होते देखे गए है। ये लोग अपने टेलेंड से खूब नाम रोशन करते हैं। साथ ही कला प्रेमी होते है।

ऐसे लोग पाते हैं सरकारी नौकरी

हाथ में सूर्य पर्वत का विशेष रोल होता है। सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर में बढ़ता रहता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। (रिंग फिंगर के नीचे) अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी जॉब मिलने के प्रबल योग होते हैं।

सूर्य पर्वत हो विकसित

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों का सूर्य पर्वत विकसित होता है ऐसे लोग सामने वाले का चेहरा पढ़ने में माहिर होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों का जन्म गरीब परिवार में होने के बावजूद भी शिक्षा और पाने में सफल रहता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी भी होता है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी शान से काटते हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।