Chaturgrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य आज अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके साथ ही इस राशि में पहले से ही मंगल, बुध और चंद्रमा ग्रह विराजमान है। ऐसे में इन चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। संयोग की बात ये है कि ये योग आज ही रहेगा, क्योंकि कल चंद्रमा और मंगल दोनों की राशि परिवर्तन कर रहे हैं। चंद्रमा और मंगल दोनों ही कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगेष ऐसे में चतुर्ग्रही योग बनने से मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी है जिन्हें अचानक धन लाभ के साथ बिजनेस, नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं कि सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।
चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
वृषभ राशि (Taurus Zodiac Sign)
इस राशि में ग्रहों की युति चौथे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों का काफी अच्छा दिन जाने वाला है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही सुख-सुविधा के साथ अपार धन-संपदा मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम अब पूरा हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac Sign)
इस राशि में चतुर्ग्रही योग तीसरे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक काफी फुर्तिले रहेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ऐसे में आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। । नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac Sign)
इस राशि में चतुर्ग्रही योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपके काम की तारीफ हर कोई करेगा। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस दौरान कर सकते हैं। इसमें सफलता अवश्य प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac Sign)
चतुर्ग्रही योग इस राशि में दसवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।