वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य, बुध और शुक्र ये तीन ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। जिसके बाद मंगल 16 जनवरी को धनु राशि में राशि परिवरर्तन करेंगे। मंगल के बाद धन के कारक शुक्र भी 27 फरवरी को मकर राशि में ही प्रवेश कर जाएंगे। इन तीनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं ये चार राशियां कौन सी हैं।
मेष राशि: इस राशि वाले जातकों को लिए मंगल, शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही निवेश से आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा इस राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन मंगलकारी रहेगा। मेष राशि पर मंगल ग्रह का ही आधिपत्य है और सूर्य देव और मंगल ग्रह में मित्रता भाव है। इसलिए इन राशि वालों को मंगल देव का पूरा आशीर्वाद मिलने वाला है। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे।
सिंह राशि: सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और गोचर की इस अवधि में वो आपके षष्ठम भाव में होंगे। सूर्य के गोचर की यह अवधि छात्रों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी। सिंह राशि में धन योग भी बन रहा है। खासतौर से सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत से ज्यादा उत्तम फल प्राप्त कर सकेंगे। जो जातक जो नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उनके लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। सरकारी नौकरी की इच्छाएं पूरी होने के प्रबल संकेत हैं. जो जातक बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें भी अच्छा मुनाफा मिलेगा।
मिथुन राशि: 2022 में मंगल और सूर्य का पहला राशि परिवर्तन लाभ की दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। 16 जनवरी को मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही धन लाभ होने के योग हैं। इसके साथ ही बिजनेस या नौकरी में सफलता और यश मिलेगा। मंगल गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी। इसके अलावा दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मिथुन राशि के स्वामी बुध है और इस दौरान आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नए साल की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि: मंगल, सूर्य और शुक्र के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। व्यापार और जॅाब में पहले से बेहतर अवसर मिलेंगे। मंगल के शुभ प्रभाव से शादीशुदा लाइफ में खुशहाली आएगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022