Sun Planet Transit 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है और इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सीधा प्रभाव मानव पर पड़ता है। आपको बता दें ग्रहों के राजा सूर्य ने अपनी उच्च राशि मेष में 14 अप्रैल को प्रवेश कर लिया है और सूर्य देव यहां 14 मई तक स्थित रहेंगे। इसलिए सूर्य  देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको यह गोचर लाभरकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि: सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव ने आपके 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकम का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। वहीं व्यवसायिक नए संबंध बन सकते हैं। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप कारोबार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही बिजनेस में मुनाफा अच्छा हो सकता है। वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। वहीं यहां देखने वाली बात यह है कि आपकी गोचर कुंडली में सूर्य देव की क्या स्थिति है।

कर्क राशि: आपकी राशि से सूर्य देव ने दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे जॉब और कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और अप्रैजल हो सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आ सकता है। जिससे ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं वरिष्ठजनों का आपको सहयोग मिल सकता है। कर्क राशि पर  चंद्र ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार चंद्र देव और सूर्य ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए आपको सूर्य देव का गोचर आपके लिए लाभप्रद फलदायी साबित हो सकता है। यहां पर देखने वाली बात यह है होगी कि सूर्य देव आपकी जन्म कुंडली में किस स्थिति में विराजमान है और चंद्र ग्रह से उनके क्या संबंध हैं।

मीन राशि: आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव ने आपके दूसरे स्थान में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से संबंधित है, उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं  वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। इसके साथ ही राजनीति में आपको सफलता मिल सकती है और कोई पद प्राप्त हो सकता है। साथ ही मीन राशि के लोगों पर शादी का प्रस्ताव आ सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए सूर्य देव का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। यहां पर यह देखना जरूरी होगा कि आपकी कुंडली में सूर्य देव अशुभ स्थित हैं या शुभ।