Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ और राजयोग का बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर व्यापक रूप से पड़ता है। आपको बता दें कि जून में ग्रहों के राजा सूर्य और धन के दाता शुक्र शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपका परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय कटेगा और आपके जीवन में तरक्की के द्वार खुलेंगे। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप इन नई जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग सिंह राशि के लोगों लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही आपके मन में सकारात्मक विचार बढ़ेंगे। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। साथ ही आपकी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है जो लंबे समय तक फायदा देगी। आर्थिक दृष्टि से संयुक्त निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपके भविष्य में लाभ होगा। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।