Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल होलिका दहन कल यानी 14 मार्च को किया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि 14 मार्च को ही ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि में संचरण करेंगे, जहां पहले से ही शक्र ग्रह उच्च अवस्था में स्थित हैं। ऐसे में शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस अवधि में आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस दौरान अपना काफी समय अपने परिवार के साथ बीताएंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में आपको कोई खास अवसर देखने को मिलेगा। यात्रा के प्रबल योग हैं, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग बनने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बंपर लाभ देखने को मिल सकता है। इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग सुखद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
