Venus And Sun Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 जून को धन और वैभव के दाता शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं 15 जून को ग्रहों के राजा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से मेष राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही अगर आप काफी समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस दौरान नए और बेहतरीन अवसर मिलने की उम्मीद है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं आपके नए संबंध बनेंगे। जिससे आपको लाभ होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अगर आप व्यावसायिक मोर्चे पर थोड़ी सी समझदारी से काम करेंगे तो अच्छा मुनाफा कमाएंगे। साध ही पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शुक्र और सूर्य का संयोग कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपके जीवन में सुधार आएगा और आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र का संयोग कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही गर आप काफी समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस दौरान नए और बेहतरीन अवसर मिलने की उम्मीद है। वहीं इस समय आपको समय- समय पर किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।