Surya And Shani Conjunction 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को पिता- पुत्र माना गया है। साथ ही सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और आत्मविश्वास का कारक माना गया है तो वहीं शनि देव को आयु, कर्म, न्याय और श्रम का कारक माना गया है। आपको बता दें कि अभी शनि देव मार्च 2025 में मीन राशि में संचरण करने जा रहे हैं और मार्च में ही सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मीन राशि में शनि और सूर्य की युति बनने जा रही है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के संयोग से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि देव का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव के गोचर करते ही मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलने वाली है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको परिवार से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। पिता की ओर से आपको खासतौर पर लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य और शनि देव की युति वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप अलग- अलग सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार एक्सपोर्ट और इंंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य देव का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान निकलेगा। जो लोग घर या फ्लैट का सपना देख रहे हैं उनके ख्वाब पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका आनंददायक रहेगा। वहीं अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको माता की ओर से अच्छा लाभ हो सकता है।