Budhaditya Rajyog In Mithun: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य सहित हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया में किसी न किसी तरह का अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय बुद्धि के दाता और ग्रहों के युवराज बुध मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं ग्रहों के राजा , आत्मा के कारण सूर्य भी 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में बुध ही राशि में बुधादित्य योग बनने से कई राशि के जातकों को अपार सफलता, धन, सुख-समृद्धि मिलने का योग बन रहा है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में बुधादित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

इस राशि में बुधादित्य योग दूसरे भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।  कोई शुभ समाचार मिलने के भी आसार नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो अपनी वाणी के कौशल से खूब लाभ कमा सकते हैं। आपके काम और मेहनत की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आपको पदोन्नति या फिर तरक्की के चांसेस मिल सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसमें आपको खूब लाभ भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। बुध की कृपा से अपनी वाणी के कौशल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में बुध और सूर्य की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये युति मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होने वाली है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में भी अच्छी उड़ान भर सकते हैं। करियर को लेकर कोई योजना बनाई हुई है, तो उसमें अब आप सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने दृढ़ संकल्प के कारण हर जगह सफलता पा सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको कई यात्राएं करनी पड़  सकती है। इसमें भविष्य में आपको काफी मुनाफा हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से किए गए बिजनेस में अपार सफलता के चांसेस नजर आ रहे हैं। पैसों को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको खूब लाभ मिलेगा। आप धन अर्जित करने में भी सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्ते में आई खटास कम होगी। इसके साथ ही पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में बुधादित्य योग बारहवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन, नौकरी , बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लाइफस्टाइल में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही इस अवधि में प्रापर्टी, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को खूब तरक्की के साथ वेतन वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में खूब मुनाफा के साथ सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ धन कमाने में सफल हो सकते हैं। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।