Sun and Mercury Transit in Gemini: वैदिक ज्योतिष अनुसार जून के महीने में मान- सम्मान के कारक सूर्य और व्यापार के दाता बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिसमें बुध ग्रह 14 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, इसके कुछ देर बाद ही सूर्य ग्रह भी मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह मिथुन राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा। साथ ही सूर्य और बुध की युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य और बुध की युति वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान सुख संसाधनों पर अच्छा खर्च करेंगे और आपके पास धन भी पर्याप्त मात्रा में रहेगा। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपका कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा और व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और बुध का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही  इस दौरान आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ मिलने से अटके धन की प्राप्ति होगी। वहीं आपका कम्यूनिकेशन इस अवधि में मजबूत होगा। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य और बुध की युति का बनना सिंह राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान में धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और आपकी लाइफ स्टाइल में अच्छा बदलाव भी आएगा। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक में सुधार आएगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और अधिकारियों की मदद से आपकी सैलरी में अच्छा इजाफा भी होगा। वहीं इस अवधि में आपकी आय के नए स्त्रोत बनेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024