Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से शुभ या फिर अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही सूर्य हर एक मास राशि परिवर्तन करते है। बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 18 अक्टूबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध 19 अक्टूबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 06 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर रहेहैं। ऐसे में 19 अक्टूबर को सूर्य और बुध की युति से तुला राशि में बुधादित्य योग बन रहा है। बुधादित्य योग का हर असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। लेकिन ये 3 राशियां ऐसी है जिनके ऊपर सूर्य और बुध की विशे। कृपा होगी। आइए जानते हैं बुधादित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुधादित्य योग बनने से धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम फिर से शुरू हो सकते हैं। आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं। व्यापार में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। पार्टनर के साथ बिजनेस करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से भी खुशियां मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुधादित्य योग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर में कड़ी मेहनत का फल अब मिल सकता है। पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ पैसों की बचत हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में भी लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के ऊपर सूर्य और बुध की शुभ दृष्टि हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके चलते उच्च अधिकारी आपका प्रमोशन कर सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी बिजनेस डील के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।