Mangal Aditya Rajyog 2024: सूर्य देव को ग्रहों ज्योतिष में मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, जॉब, पिता और बॉस का कारक माना जाता है। वहीं मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। साथ ही मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, भूमि और क्रोध के कारक हैं। ऐसे में यह दोनों ग्रह जनवरी में धनु राशि में संचरण करेंगे, जिससे आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही समय इनको धन- संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं….
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जरूरी काम पूरे होंगे। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपकी प्लानिंग के अनुसार सारी योजनाएं पूरी होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही आप इस समय काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आदित्य मंगल राजयोग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको अचानक से रुका पैसा मिल सकता है और आपकी लव लाइफ में पार्टनर की एंट्री हो सकती है। वहीं आय के नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल होंगे। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश कर सकते हैं, क्योंकि लाभ के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद, होटल या मेडिकल से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं करियर के मामले में भी आपके लिए यह समय बेहतर साबित होगा और आपको नौकरी बदलने में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय कारोबारियों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है।