Aditya Mangal Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके युति बनाते हैं, जिससे शुभ और राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही सूर्य देव विराजमान हैं। जिससे आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों पर सूर्य और मंगल देव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए यह समय शादीशुदा लोगों को शुभ साबित होगा। आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं मंगल इस दौरान आपके दसवें भाव पर दृष्टि डालेंगे। मंगल आपको करियर में काफी वृद्धि कराएंगे। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आदित्य मंगल राजयोग सिहं राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए साथ ही आपको इस अवधि में काफी अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह की कृपा से आर्थिक जीवन के लिहाज से बेहतरीन रहने वाला है। वहीं इस समय आप लोगों को संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की भी प्राप्ति होगी। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए आदित्य मंगल लाभकारी साबित होगा। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी कोई मनोकामना की पूर्ति होगी। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय स दौरान जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं वह सफल रह सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024