Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में मान- सम्मान के दाता सूर्य और सुख- समृद्धि के दाता गुरु बृहस्पति की युति का निर्माण होने जा रहा है। जिससे गुरु आदित्य राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही नई नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु आदित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि यह राजयोग आपकी राशि से दूसरे और धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही यदि आप किसी योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं, तो अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु आदित्य राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु और सूर्य आपकी राशि से इनकम और लाभ संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु आदित्य राजयोग बनना आप लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपके परिवार में सुख शांति स्थापित होगी और आपकी धन के निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में प्रशंसा, प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है। साथ ही इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।