Surya Chandra Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश -दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 17 जुलाई यानी कि आज चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक पर संचार कर रहे हैं और सूर्य व चंद्रमा एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद रहेंगे, जिससे नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम योग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही विद्यार्थी अगर उच्च शिक्षा के लिए विदेश में किसी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही करियर में आपको अपने काम से संतुष्टि और आराम मिलेगा। व्यापार में उत्पादन बढ़ेगा और मुनाफा भी। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
नवपंचम योग बनने से आप लोगों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नए ऑर्डर मिलने से अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आने वाले समय में आप खुद को अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप अच्छा धन कमा पाएंगे और बचत भी कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार देखने को मिलेगा।