Sun And Budh Yuti In Makar: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं और वहीं बुध ग्रह 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 1 साल बाद बुध के घर में बुध और सूर्य की युति बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
सूर्य और बुध की युति आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपके कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। वहीं आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।इस अवधि में परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करेंगे और घरेलू जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे संबंध और मजबूत होंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं यह समय आपकी मेहनत और लगन को पहचाने जाने का है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य और बुध का संयोग वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं जो रुके हुए काम थे उनमें सफलता मिल सकती है। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्राएं कर सकते हैं। साथ ही नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रोफेशनल जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और नए पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे।